उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक बने रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश सभापति

प्रदेश के 75 जिलों से प्रतिनिधियों ने की सहभागिता, अरुण सिंह निर्वाचित हुए कोषाध्यक्ष

गाँव लहरिया न्यूज़ /लखनऊ/ डेस्क

इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश राज्य शाखा की आमसभा की बैठक शनिवार को लखनऊ के कैसरबाग स्थित रेडक्रॉस भवन में संपन्न हुई। इस बैठक में प्रदेश के सभी 75 जिलों से प्रबंध समिति के सदस्य शामिल हुए। अमेठी जिले से रेडक्रॉस सोसाइटी सचिव धीरेन्द्र कुमार सिंह ने प्रतिभाग किया।बैठक का मुख्य उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को पूरा करना और रेडक्रॉस के जिला स्तरीय कार्यों को गति प्रदान करना रहा। आमसभा में सर्वसम्मति से उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक को प्रदेश शाखा का सभापति चुना गया, जबकि अरुण सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।सभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी आपदा राहत, प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण, स्वैच्छिक रक्तदान अभियान और गंभीर बीमारियों के प्रति जनजागरूकता फैलाने जैसे सामाजिक सरोकारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि राज्य सरकार रेडक्रॉस के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए हरसंभव सहयोग करेगी।

Related Articles

Back to top button