मधुपुर खदरी में किसान संगोष्ठी आयोजित, पशुपालकों को दिए गए वैज्ञानिक सुझाव

पशु आहार बनाने की विधि बताई, फसल रोगों से बचाव की दी जानकारी

गाँव लहरिया न्यूज़/अमेठी

ब्लॉक संग्रामपुर के ग्राम सभा मधुपुर खदरी में शुक्रवार को किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पशु पालक वैज्ञानिक डॉ. सुरेंद्र सिंह ने दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक पशुपालन के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने घर पर ही पोषक पशु आहार तैयार करने की विधि बताई और स्वस्थ व बीमार पशुओं के लक्षण पहचानने के संकेत भी साझा किए।

डॉ. सिंह ने कहा कि “सच्चा किसान वही है जो पशुपालन करता है, और उनके लिए हरा व सूखा चारा खेत से ही जुटाता है।” उन्होंने बताया कि किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन हेतु विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है।कार्यक्रम में जिला कृषि रक्षा अधिकारी हरिओम मिश्रा ने फसलों में लगने वाले रोगों और उनके रोकथाम के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी, विशेषकर धान में लगने वाले रोगों के लक्षणों पर प्रकाश डाला।एडीओ एजी चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर चर्चा की और किसानों से वैज्ञानिक तरीकों से खेती करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान अंशु माला कौशल, पूर्व प्रधान शिवप्रसाद कनौजिया, त्रिलोकी सिंह, किसान शिव प्रताप सिंह, ग्राम विकास अधिकारी, संजय सिंह, त्रिभुवन सिंह, हरेन्द्र बहादुर सिंह, हंसराज सिंह, पवन कुमार उपाध्याय, राजू यादव, संटलाल विश्वकर्मा, राधे वर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। सभी ने वैज्ञानिक कृषि के प्रति जागरूकता दिखाई और अभियान का हिस्सा बने।

 

Related Articles

Back to top button