अमेठी के गंगौली में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति से गूंजा वातावरण

गाँव लहरिया न्यूज़/ अमेठी
अमेठी जनपद के संग्रामपुर ब्लॉक अंतर्गत गंगौली चौराहे से भुसहरी गांव तक 23 मई को सांय 4 बजे भारतीय जनता पार्टी द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला के नेतृत्व में निकाली गई, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।भारत माता के जयकारों के साथ आरंभ हुई इस यात्रा का उद्देश्य भारतीय सेना के मनोबल को प्रोत्साहित करना और देश के प्रति जनता में विश्वास की भावना को मजबूत करना रहा। मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि पार्टी के निर्देशानुसार यह यात्रा आयोजित की गई, जिससे जनता में राष्ट्रप्रेम की भावना और सेना के प्रति सम्मान और बढ़ा है।तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष विपिन बिहारी शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रकेश यादव, वर्तमान ब्लॉक महामंत्री आलोक तिवारी, विवेकानंद पांडे, धनंजय सिंह, शंभूनाथ पांडे, रामचंद्र मिश्रा और अंकित मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।