पट्टी में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर गोष्ठी, पूर्व मंत्री मोती सिंह ने गिनाए लाभ
भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह के यहाँ आयोजित हुई गोष्ठी

गाँव लहरिया न्यूज़/पट्टी
भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के समर्थन में चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत पट्टी विधानसभा में भारत सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रांगण में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।गोष्ठी को संबोधित करते हुए मोती सिंह ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव होने से देश की आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और वर्ष भर चुनाव चलते रहने से विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न होती है। उन्होंने निषेधाज्ञा लागू होने, कर्मचारियों के चुनाव कार्यों में व्यस्त रहने और सुरक्षा बलों के चुनाव में लगे रहने से उत्पन्न होने वाली समस्याओं का भी उल्लेख किया।
मोती सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को सभी सामाजिक संगठनों, कार्यदाई संस्थाओं और नागरिकों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने इस पहल को देश के हित में बताया।गोष्ठी में पार्टी के जिला महामंत्री राजेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह पप्पू सिंह, नगर पंचायत पट्टी अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष के.के. सिंह, राम चरित्र वर्मा,और पूर्व प्रवक्ता राजेश्वरी प्रसाद खरे सहित कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला योजना समिति के सदस्य और जिला अध्यक्ष सभासद संगठन प्रतापगढ़ ने किया।गोष्ठी में रमेश चंद्र सोनी, जितेंद्र सिंह, वीरेंद्र खरवार, राम आसरे शुक्ला, अरविंद तिवारी राजू, पंकज सिंह राजू, अमरजीत पटेल, उत्तम सिंह, रणविजय सिंह, अरविन्द सिंह मनोज कुमार खंडेलवाल, सभासद गौरव श्रीवास्तव, अतुल कुमार सिंह, रजनीश मौर्य, संतोष पुष्पाकर, राजेश सरोज, सजीवन सोनी, शिवम सिंह, राजेश दुबे, जुनैद कादरी, विमल वर्मा, डॉक्टर सत्यनारायण पाल, शाहिद समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।