प्रतापगढ़ में “संविधान बचाओ रैली” का आयोजन, भाजपा पर जमकर बरसे कांग्रेस नेता

गाँव लहरिया न्यूज़ /प्रतापगढ़

विश्वनाथगंज विधानसभा के मान्धाता स्थित सनराइज मैरिज हॉल में रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में “विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ रैली” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने की, जबकि संयोजन पूर्व प्रत्याशी प्रशांत सिंह प्रिंशु ने किया।रैली को फोन के माध्यम से संबोधित करते हुए राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रमोद तिवारी ने कहा, “देश संविधान से चलेगा, न कि आरएसएस के विधान से। भाजपा सरकार लगातार संविधान को कुचल रही है।”मुख्य वक्ता हरिकेश त्रिपाठी और प्रमोद मिश्रा ने कहा कि “भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है, जिसे रोकने के लिए कांग्रेस सड़क से संसद तक संघर्ष कर रही है।”

पूर्व महासचिव मुकुंद तिवारी और जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि “प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं। कांग्रेस ने देश को आजादी दिलाई, लेकिन मोदी सरकार उसकी छवि धूमिल करने में लगी है।”रैली में बसपा के पूर्व विधानसभा कोऑर्डिनेटर हरिश्चंद्र सरोज सहित कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।यूथ कांग्रेस के पूर्व महासचिव संजय पांडेय ने संचालन किया और अंत में धर्मेंद्र तिवारी ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर पीसीसी सदस्य रोहित शुक्ल, नगर अध्यक्ष इरफान अली, महासचिव लकी पांडेय, महेंद्र शुक्ल, अंजली उपाध्याय, सुरेश सरोज सहित सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button