संग्रामपुर में भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा क्षेत्र

गाँव लहरिया न्यूज़/संग्रामपुर/अमेठी
भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में रविवार 19 मई को संग्रामपुर मंडल द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा सायं 4 बजे फक्कड़ बाबा आश्रम से प्रारंभ होकर कालिकन चौराहा, थाना संग्रामपुर, ब्लॉक मुख्यालय होते हुए कालिकनधाम मंदिर तक पहुंची और हनुमान मंदिर पर सम्पन्न हुई।
इस यात्रा का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने किया। उन्होंने बताया कि यह यात्रा भारतीय सेना के मनोबल को ऊंचा उठाने और जनमानस में राष्ट्रभक्ति की भावना जाग्रत करने के उद्देश्य से पार्टी के निर्देशानुसार आयोजित की गई। यात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक एवं युवाओं ने भाग लिया, जिन्होंने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जयकारों से पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।इस अवसर पर पूर्व प्रधान भवसिंहपुर देवी शरण सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष विपिन बिहारी शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रकेश यादव, वर्तमान भाजपा ब्लॉक महामंत्री आलोक तिवारी, अंगद सिंह, विवेकानंद पांडे, धनंजय सिंह, शंभूनाथ पांडे, रामचंद्र मिश्रा और अंकित मिश्रा समेत कई गणमान्य जनों ने सहभागिता की।तिरंगा यात्रा के दौरान “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” जैसे नारों से संग्रामपुर गूंज उठा। पूरा क्षेत्र देशभक्ति के जज़्बे से सराबोर नजर आया।