पट्टी गोलीकांड का मामला गर्माया, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय घायलों से मिलेंगे

गाँव लहरिया न्यूज़/प्रतापगढ़

तहसील के रजिस्ट्री कार्यालय परिसर में दिनदहाड़े हुए गोलीकांड से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इस घटना को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय गुरुवार को स्वरूपरानी नेहरू (SRN) अस्पताल, प्रयागराज पहुंचकर घायल भाइयों का हालचाल लेंगे।कांग्रेस के जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि अजय राय गुरुवार दोपहर 2:00 बजे SRN अस्पताल पहुंचेंगे और पीड़ितों के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे।बता दें कि तहसील में बैनामा कराने आए दो सगे भाई आदित्य मिश्रा और अरुण मिश्रा को सोमवार को सरेआम गोली मार दी गई थी। दोनों घायल अवस्था में प्रयागराज के SRN अस्पताल में भर्ती हैं। इस मामले में ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह और उसके साथियों पर गोलीकांड को अंजाम देने का आरोप है।स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है और पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस को पहले ही हमले की आशंका जताई गई थी, लेकिन सुरक्षा नहीं दी गई। फिलहाल पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

Related Articles

Back to top button