पट्टी गोलीकांड: तीन आरोपी हुए गिरफ्तार, ब्लॉक प्रमुख की पिस्टल निरस्तीकरण की कार्रवाई

गाँव लहरिया न्यूज़/प्रतापगढ़।
पट्टी क्षेत्र में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में जयप्रकाश मौर्य उर्फ चंदू, हरीश जायसवाल उर्फ पन्ने और अखिलेश श्रीवास्तव शामिल हैं। इन सभी पर हत्या का प्रयास, धोखाधड़ी, गुण्डा एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में ASP शैलेन्द्र लाल और CO पट्टी मनोज सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में थाना प्रभारी पंकज राय ने यह सफलता हासिल की। गोलीकांड में शामिल ब्लॉक प्रमुख बाबा बेलखरनाथ धाम सुशील सिंह की लाइसेंसी पिस्टल निरस्त करने की रिपोर्ट भी भेजी गई है।गौरतलब है कि उक्त छह आरोपियों पर पहले ही ₹25-25 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस ने फरार अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा।