भाजपाइयों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया बाबा साहेब का जन्मदिन

सर्वजीतपुर में ब्लॉक प्रमुख राकेश सिंह तो नगर में चेयरमैन अशोक जायसवाल ने मनाया जन्मोत्सव

गाँव लहरिया न्यूज़/पट्टी

बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर का जन्मदिन भाजपाइयों ने बड़े उत्साह के साथ मनाया। ब्लॉक प्रमुख पट्टी राकेश सिंह के नेतृत्व में सर्वजीतपुर अमृत सरोवर पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व लड्डू खिलाकर जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव मण्डल अध्यक्ष राम चरित्र वर्मा, पूर्व जिला मंत्री डॉक्टर के एल विश्वकर्मा,मण्डल महामंत्री रमेश सोनी, मण्डल मंत्री मनोज खण्डेलवाल, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष निशांत श्रीवास्तव ‘गौरव’, एडवोकेट रवीन्द्र श्रीवास्तव समेत कई लोग उपस्थित रहे।

पट्टी नगर में भी मनाया गया बाबा साहेब का जन्मदिन

नगर पंचायत पट्टी के पार्क में नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण करके बाबा साहब को नमन किया इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने कहा कि हमें अपने जीवन में बाबा साहब के आदर्शों को अपनाना चाहिए एवं भारत के संविधान में पूर्ण विश्वास एवं आस्था रखना चाहिए।

इस दौरान सभासद रामचरित्र वर्मा सजीवन सोनी अतुल कुमार सिंह राजेश सरोज रमेश चंद्र सोनी मनोज खंडेलवाल राजकुमार गौतम राजीव प्रताप सिंह श्रीनाथ गौतम संतोष पांडे आलोक सोनी राजाराम सिंह जितेंद्र गौतम सोल्जर गौतम सोमनाथ गौतम मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button