पट्टी मंडल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिन

गाँव लहरिया न्यूज़/पट्टी।
भारतीय जनता पार्टी के पट्टी मंडल में सोमवार को जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह रहे। मंडल अध्यक्ष रमेश सोनी ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री अशोक कुमार जायसवाल तथा महामंत्री मनोज कुमार खंडेलवाल ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री नितीश श्रीवास्तव, मंडल उपाध्यक्ष निशांत श्रीवास्तव, मंडल महामंत्री मनोज खंडेलवाल, मंडल मंत्री नागेंद्र प्रसाद तिवारी, हरिश्चंद्र भारती, अन्नू श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष राधेश्याम चौरसिया, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष शीतला सरोज सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में सभासद रजनीश मौर्य, संतोष पुष्पाकर, मुन्ना जायसवाल, संजीवन सोनी, सेक्टर संयोजक कुलदीप तिवारी, अतुल सिंह, राजेश सिंह, शिवकुमार पांडेय, कालूराम विश्वकर्मा, बूथ अध्यक्ष कृष्णकांत चौरसिया, रमेशचंद्र जायसवाल, रत्नेश श्रीवास्तव, जुनैद कादरी, एहसान, प्रतीक सिंह,अभिषेक सिंह,अनुपम सिंह,रजनी, आरती गुप्ता आदि भी मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष राम चरित्र वर्मा ने किया।