रुतबा कायम: पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के जनता दरबार में उमड़ रही भीड़

गाँव लहरिया न्यूज़ /प्रतापगढ़

सत्ता से दूर होने के बावजूद पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह का जनाधार और प्रभाव आज भी बरकरार है। जिले की राजनीति में एक मजबूत पकड़ रखने वाले मोती सिंह भले ही इस समय किसी पद या दायित्व पर नहीं हैं, लेकिन उनके जनता दरबार में आज भी फरियादियों की भीड़ पहले जैसी ही उमड़ती है।मोती सिंह का जनता से सीधा और आत्मीय जुड़ाव ही उनकी लोकप्रियता का आधार बना हुआ है। जिले के विभिन्न हिस्सों से लोग अपनी समस्याएं लेकर उनके पास आते हैं, और आश्चर्यजनक रूप से, कई बार उनके कहने भर से ऐसे काम भी हो जाते हैं जो सत्ता में बैठे नेता या विधायक तक नहीं करवा पाते।

जिलाध्यक्ष ने की थी तारीफ

हाल ही में एक कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने खुले मंच से मोती सिंह की राजनीतिक पकड़ और जनसमर्थन की सराहना की। उन्होंने कहा कि “जिले के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक मोती सिंह आज भी कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच उतने ही लोकप्रिय हैं, जितने वह मंत्री रहते हुए थे।”पूर्व मंत्री के जनता दरबार में उमड़ती भीड़ यह साफ संकेत देती है कि राजनीति में केवल पद ही नहीं, बल्कि जनसेवा और व्यक्तिगत प्रभाव भी बड़ा मायने रखते हैं। मोती सिंह की सादगी, मिलनसारिता और समस्याओं के प्रति तत्परता ही उन्हें जनता का चहेता नेता बनाए हुए है।राजनीति से इतर उनका यह जनसंपर्क अब एक मिसाल बनता जा रहा है, जो यह दर्शाता है कि जनता का विश्वास किसी पद से नहीं, बल्कि आपके आचरण और काम से जुड़ा होता है।

 

 

Related Articles

Back to top button