भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर हिंदू एकता की हुंकार
राष्ट्रीय परशुराम सेना के संयोजन में भव्य शोभायात्रा में उमड़ा सनातनियों का जनसैलाब

गाँव लहरिया न्यूज़/प्रतापगढ़
अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर बुधवार को राष्ट्रीय परशुराम सेना के संयोजन में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी आशुतोष त्रिपाठी ने कंपनी बाग से हरी झंडी दिखाकर किया। यह शोभायात्रा कंपनी बाग से प्रारंभ होकर राजापाल चौराहा, चौक, घंटाघर, भंगवा चुंगी, बलीपुर होते हुए पंडित मुनीश्वरदत्त उपाध्याय चौराहा स्थित हनुमान मंदिर पर संपन्न हुई।
शोभायात्रा में रथ, घोड़े और डीजे की भव्य व्यवस्था रही। हजारों की संख्या में भगवान परशुराम के भक्त पारंपरिक परिधान में हाथों में झंडा और फरसा लेकर “जय श्री परशुराम” के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। यात्रा में पुष्पवर्षा कर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया।राष्ट्रीय परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला भगवान परशुराम के दिव्य स्वरूप में खुली जीप पर विराजमान होकर शोभायात्रा का नेतृत्व कर रहे थे। शोभायात्रा के सुचारू संचालन हेतु पुलिस बल सक्रिय रहा, जिससे यातायात में किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक तिवारी (एडवोकेट), मंडल अध्यक्ष संजय शुक्ला, जिलाध्यक्ष अनिल पांडेय, संरक्षक आशुतोष त्रिपाठी, डॉ. नीरज त्रिपाठी, राजेश पांडेय, हरिकेश पांडेय, अविनाश पांडेय, अंकित पाण्डेय,शिवा पांडेय, बीनू पांडेय, आदित्य मिश्र, अच्युतानंद पांडेय, अखिलेश मिश्र, बच्चा तिवारी, शरद तिवारी, राजेश चंद दुबे, अभिषेक मिश्र (प्रधान), राजेश शुक्ला (फौजी), अनुराग त्रिपाठी (एडवोकेट), आलोक गर्ग, पंकज मिश्र, कार्तिकेय मिश्र, सावन मिश्र, विवेक टोनी, अमित सिंह, धर्मराज सिंह, अभिषेक सिंह, मुन्ना मिश्र, शैलेश मिश्र, राजीव मिश्र, ओमप्रकाश त्रिपाठी, मनीष दुबे, अरुण उपाध्याय, विजय मिश्र (एडवोकेट), प्रदीप मिश्र, प्रशांत तिवारी, अंकित दूबे, बंटी सिंह (एडवोकेट), हरीश शुक्ल (एडवोकेट), अभिषेक तिवारी (एडवोकेट), अंकित पाठक, प्रशांत पांडेय, अंशुमान सिंह, रोहित मिश्र, जुबाए, महामंत्री विवेक त्रिपाठी (एडवोकेट) समेत बड़ी संख्या में सनातनी श्रद्धालु शोभायात्रा में सम्मिलित हुए और प्रसाद ग्रहण किया।