गुरुपूर्णिमा पर चेयरमैन ने गुरुजनों का किया सम्मान, बोले- “गुरु ही जीवन का वास्तविक प्रकाश हैं”

सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए पहचाने जाते हैं अशोक कुमार जायसवाल

गाँव लहरिया न्यूज़/पट्टी

नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर नगर के गुरुजनों को शाल व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में श्री जायसवाल ने कहा कि “गुरु हमारे जीवन का वह प्रकाश हैं, जो अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर सही मार्ग दिखाते हैं। उनकी महत्ता शब्दों से परे है।”

इस अवसर पर नगर के प्रतिष्ठित गुरुजन श्री कैलाश मिश्रा, श्री तीर्थराज पांडेय, श्री संगमलाल शुक्ला, श्री श्याम शंकर दुबे एवं श्री आशुतोष तिवारी को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। गुरुजनों का आशीर्वाद लेकर नपाध्यक्ष ने कहा कि गुरु ही हमें जीवन जीने की कला, धैर्य और समय का मूल्य समझाते हैं।कार्यक्रम में नगर के सम्मानित सभासदगण गौरव श्रीवास्तव, राजेश सरोज, मोहम्मद कैफ, रजनीश मौर्य, संजीवन सोनी, सत्यप्रकाश जायसवाल, जुनेद कादरी, शीतला सरोज समेत बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।

सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए पहचाने जाते हैं अशोक कुमार जायसवाल

नगरवासियों ने अशोक कुमार जायसवाल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वे हमेशा नगर में सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजनों के जरिए नई मिसाल कायम करते रहते हैं। चाहे वह सामूहिक रुद्राभिषेक हो, रामकथा या शिवपुराण का आयोजन – उनकी कार्यशैली हमेशा लोगों के बीच चर्चा का विषय रहती है।

Related Articles

Back to top button