पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री प्रो. वासुदेव सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

राजपूत चौराहे पर स्थित है पूर्व कैबिनेट मंत्री की प्रतिमा

गाँव लहरिया न्यूज/पट्टी

पट्टी नगर के राजपूत चौराहे पर स्थापित पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री प्रो. वासुदेव सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।  माल्यार्पण करते हुए लोगों ने उन्हें भावपूर्ण शब्दों में याद किया।श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल, जिला योजना समिति के सदस्य रामचरित्र वर्मा, वार्ड के सभासद अतुल कुमार सिंह, गाँव लहरिया के पत्रकार उत्तम सिंह बबलू, अरविंद सिंह, संतोष तिवारी डब्बू , रिंकू सिंह उपस्थित रहे।

कौन थे प्रो. वासुदेव सिंह? जिनकी राजपूत चौराहे पर लगी है प्रतिमा

प्रो. सिंह का जन्म 30 मार्च 1917 में प्रतापगढ़ जिले के पट्टी विधानसभा क्षेत्र के मगरौरा ब्लाक के उतरास गांव में एक प्रतिष्ठित क्षत्रिय परिवार में हुआ था। आजादी के आन्दोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले प्रो.सिंह ने  वर्ष 1946 में प्रताप बहादुर कालेज (प्रतापगढ़) में अंग्रेजी के प्रवक्ता पद से त्यागपत्र दे दिया व स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े थे। उन्होंने आजादी की लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाई और जेल गए। वर्ष 1947 में भारत-पाक विभाजन के समय भारत सरकार के अवैतनिक फ्लाइट आफिसर के रूप में मुस्लिम शरणार्थियों को पाकिस्तान पहुंचाया और वहां घिरे हिदू शरणार्थियों को हवाई जहाज से भारत ले आए। ऐसे बहुत सी गाथाएं हैं जो भुला दी गयी।

Related Articles

Back to top button