आज जनपद में मिशन शक्ति अभियान के तहत निकाली जाएगी रैली,जिलाधिकारी करेगें शुभारम्भ

मुख्यमंत्री द्वारा मिशन शक्ति उद्घाटन कार्यक्रम का क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान में होगा सजीव प्रसारण

गाँव लहरिया न्यूज/सुचना विभाग

प्रतापगढ़। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु आगामी शारदीय नवरात्र के पर्व पर ‘‘मिशन शक्ति’’ के विशेष अभियान (फेज-04) का शुभारम्भ 14 अक्टूबर को किया जायेगा। जिलाधिकारी संजीव रंजन द्वारा दिनांक 14 अक्टूबर को प्रातः 8.़30 बजे कैम्प कार्यालय से मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत रैली का शुभारम्भ करेगें। यह रैली कैम्प कार्यालय से शुरू होकर पुलिस लाइन से चौक घंटाघर से भंगवा चुंगी से गाजी चौराहा होते हुये क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान (अफीम कोठी) पर समापन होगा। मिशन शक्ति के विशेष अभियान के अन्तर्गत प्रातः 8.30 बजे से एक-डेढ़ घंटे के लिये जनपद मुख्यालय में चार पहिया और दो पहिया वाहनों से जनजागरूकता हेतु महिला सशक्तिकरण रैली निकाली जायेगी जिसमें 112, पी0आर0वी0 वाहन तथा एम्बुलेन्स भी सम्मिलित रहेगी। एक वाहन पी0ए0 सिस्टम के साथ होगा, जिसमें मिशन शक्ति एवं महिला सशक्तिकरण से सम्बन्धित/गीत/जिंगल प्रसारित होगें। चार पहिया तथा दो पहिया वाहनों पर विभिन्न योजनाओं के पोस्टर्स/बैनर व मिशन शक्ति का प्रतीक चिन्ह (लोगो) प्रदर्शित किये जायेगें, अन्य वाहनों पर मिशन शक्ति फ्लैग/बैनर होगें। मिशन शक्ति के विशेष अभियान का औपचारिक शुभारम्भ मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा 14 अक्टूबर को लोकभवन में पूर्वान्ह 11 बजे से किया जायेगा। मुख्यमंत्री जी द्वारा मिशन शक्ति उद्घाटन कार्यक्रम का सजीव प्रसारण क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान अफीम कोठी में किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button