झूठ पड़ा भारी….रद्द हुई प्रधानी

विकास खंड मान्धाता के तरौल गांव की प्रधानी को एस डी एम ने किया निरस्त

गाँव लहरिया न्यूज /देल्हूपुर

विकास खण्ड मानधाता के तरौल गांव की प्रधानी महिला आरक्षित थी। वहां डाक्टर राजेश यादव की पत्नी माधुरी यादव को जीत हासिल हुई थी उनके मुकाबले में शुशीला देवी यादव पत्नी कमलेश यादव दूसरे स्थान पर थी।हारने के बाद शुशीला देवी यादव ने उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि वर्तमान प्रधान माधुरी देवी स्वस्थ विभाग में आशा बहू के रूप में कार्य रत हैं। इतना ही नहीं उनकी देवरानी वहां की बीएलओ थी।इस प्रकरण की जांच उप जिलाधिकारी द्वारा कराई गई जांच रिपोर्ट में माधुरी यादव का आशा बहू होना पाया गया और चुनाव की जीत हार के बाद भी वर्तमान प्रधान ने अपने आशा बहू के पद से इस्तीफा नहीं दिया।सभी साक्ष्यों की साक्ष्य व प्रपत्र के आधार पर दिनांक 20/12/2023/ को माधुरी यादव की प्रधानी निरस्त कर दी। उप जिलाधिकारी ने अपने आदेश में गांव में पुनः चुनाव कराने का निर्देश दिया है।

Related Articles

Back to top button