राष्ट्रीय परशुराम सेना ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन डी एम को सौंपा

ब्राह्मण समाज पर आए दिन हो रही घटनाओं को लेकर राष्ट्रीय परशुराम सेना ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर कठोर कार्यवाही की उठाई मांग

गाँव लहरिया न्यूज/प्रतापगढ़

ब्राह्मण समाज पर लगातार हो रहे अत्याचार को लेकर राष्ट्रीय परशुराम सेना द्वारा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को सम्बोधित 4 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी प्रतापगढ़ को दिया गया जिसमें सुल्तानपुर /देवरिया / मिर्जापुर / प्रयागराज सहित जनपदों में ब्राह्मणों की लगातार हत्याओं से समूचा प्रदेश दहल गया है , जिससे ब्राह्मण आक्रोशित है। राष्ट्री सौपय  के परशु मीडिया रा म से ना  के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ल ने कहा विगत दिनों सुल्तानपुर में डॉक्टर घनस्याम तिवारी की क्रूरतापूर्ण ढंग से हत्या कर दी गई, जिसमे जिसमे आज तक डॉक्टर घनस्याम तिवारी के परिजनों को न्याय नही मिला , न तो मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हुई न तो उचित सहायता राशि प्रदान की गई।

वहीं पर राष्ट्रीय परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने कहा देवरिया में सत्य प्रकाश दुबे के पूरे परिवार की हत्या कर दी गई , जिसमे सत्य प्रकाश दुबे के बचे हुए परिवार को संतोष जनक न्याय नही मिला न तो सहायता राशि दी गई। कॉंग्रेस के सदर विधानसभा पूर्व प्रत्यासी डॉक्टर नीरज तिवारी ने आक्रोश जताते हुए कहा कि प्रयागराज में विकलांग पुजारी मणीन्द्र मणि त्रिपाठी की निर्मम हत्या हुई जिसमें आज तक प्रशासन हत्यारों का पता नही लगा सकी , इसी तरह लगातर पूरे प्रदेश में ब्राह्मण समाज पर उत्पीड़न हो रहा है।

राष्ट्रीय परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष अनिल पाण्डेय ने साशन प्रशासन द्वारा ठोस कार्यवाही न होने का आरोप लगाते हुए कहा इसी लिए इस प्रकार की क्रूरतापूर्ण ढंग से ब्राह्मणों की हत्याएं की जा रही है।सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज इस इंतजार में है कि अपराधियों की संपत्ति पर बाबा का बुलडोजर चलेगा या बुलडोजर की डीजल खत्म हो जायेगा।

हम सभी राष्ट्रीय परशुराम सेना एवम ब्राह्मण समाज के लोग माननीय मुख्यमंत्री जी से माँग करते है कि जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी कर फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाय, और पीड़ित परिजनों को उचित सहायता राशि प्रदान की जाय।अन्यथा राष्ट्रीय परशुराम सेना एवम ब्राह्मण समाज उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा।जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

ज्ञापन देते समय प्रमुख रूप से मनीष दुबे , विनय मिश्र, अरुण पाण्डेय, दिनकर दुबे , रंजन शुक्ल, नवीन तिवारी, नीरज मिश्र , रामरतन तिवारी, ऋतुराज दुबे, देवमणि पाण्डेय,ओमप्रकाश तिवारी एडवोकेट आशीष शुक्ल , विकाश शुक्ल, वेदांत तिवारी, प्रदीप पाण्डेय, दुर्गेश पाण्डेय शिवकांत पाण्डेय सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button