योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने की पूजा, बांटा प्रसाद

गाँव लहरिया न्यूज़/अमेठी

गुरुवार को संग्रामपुर के कालिकन धाम मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन के लिए विशेष पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम की अगुवाई भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने की।

राजेश शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दीर्घायु के लिए मां कालिका से प्रार्थना की गई और मंदिर में फल एवं प्रसाद का वितरण कर जन्मदिन मनाया गया।इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता आलोक तिवारी, सोनू तिवारी, शंभूनाथ पांडेय, कप्तान सिंह, राम सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में भक्ति भाव के साथ आयोजन संपन्न हुआ।

 

Related Articles

Back to top button