डॉ. उमेश सिंह की देखरेख में विशेश्वरगंज में लगा जन आरोग्य मेला, दर्जनों मरीजों की हुई जांच

अमेठी/विशेश्वरगंज/चण्डेरिया। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले की श्रृंखला में रविवार को जनपद के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विशेश्वरगंज में डॉ. उमेश सिंह की देखरेख में जन आरोग्य मेले का सफल आयोजन हुआ।मेले में कुल 60 मरीजों ने पंजीकरण कराया, जिनमें दो गर्भवती महिलाएं भी शामिल थीं। पंजीकृत मरीजों में से 18 मरीजों की लैब जांच की गई। सभी को नि:शुल्क दवा और स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया।इसी तरह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चण्डेरिया में भी जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया, जहां कुल 55 मरीजों ने पंजीकरण कराया। इनमें दो गर्भवती महिलाएं शामिल थीं। लैब टेक्नीशियन काजल नायक द्वारा 16 मरीजों की जांच की गई।कार्यक्रम में फार्मासिस्ट कमलेश सिंह, अरुण मिश्रा, हरिनाथ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहुएं और पूरी पैरामेडिकल टीम सक्रिय रूप से मौजूद रही। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार चलाए जा रहे इस जनकल्याणकारी अभियान से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच मजबूत हो रही है।

Related Articles

Back to top button