हौसले को सलाम: दोनों हाथों से दिव्यांग खुशबू ने सहायक की मदद से दी आरओ-एआरओ की परीक्षा

गाँव लहरिया न्यूज़/प्रतापगढ़।
दोनों हाथों से दिव्यांग खुशबू देवी ने अपनी शारीरिक असमर्थता को पढ़ाई के आड़े नहीं आने दिया। वह रामराज इंटर कॉलेज पट्टी से आरओ-एआरओ की परीक्षा देने के लिए पहुंचीं और सहायक की सहायता से पीजी कॉलेज पट्टी में परीक्षा दी।खुशबू ने समय रहते परीक्षा संस्था से सहायक की मांग की थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया। सहायक की मदद से उन्होंने पूरी निष्ठा और आत्मविश्वास के साथ अपना पेपर पूरा किया।उनके हौसले और संघर्ष की यह मिसाल समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।