नही रहे सराय महेश के रामदुलार सिंह, लम्बी बीमारी के बाद निधन

गाँव लहरिया न्यूज/पट्टी

सराय महेश गाँव के रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के  मंडल अध्यक्ष एवं किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामदुलार सिंह का लंबी बीमारी के बाद आज दोपहर आवास पर निधन हो गया, निधन की खबर से पार्टी के कार्यकर्ता और शुभचिंतको में शोक की लहर दौड़ गई. शोक व्यक्त करने के लिए संवेदना व्यक्त करने बड़ी संख्या में लोग सराय महेश पहुँच रहे हैं. मंडल अध्यक्ष के निधन की सूचना पर जिला योजना समिति के सदस्य राम चरित्र वर्मा, पूर्व अध्यक्ष खेदन लाल जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव, नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल, शाहिद अन्य लोगों ने संवेदना व्यक्त की.

Related Articles

Back to top button