भरोखन में साईं महोत्सव का शुभारम्भ आज से

विगत वर्षो की भांति आज होगा साईं महोत्सव का शुभारम्भ

गाँव लहरिया न्यूज/पट्टी

विगत 22 वर्षों से आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम इस बार 8 नवंबर दिन बुधवार को श्री रामचरितमानस पाठ के साथ शुभारंभ होकर 9 नवंबर दिन गुरुवार को पूर्णाहुति हवन के बाद 10 नवंबर दिन शुक्रवार को सांय काल 3:00 बजे से भंडारा महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन राजकुमार सिंह एवं लालजी सिंह निवासी ग्राम पूरेफौजी भरोखन के द्वारा किया गया है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जितेंद्र बहादुर सिंह,रमेश प्रताप सिंह,चंद्रभान सिंह,वीरभान सिंह,सुनील सिंह के साथ क्षेत्र के तमाम गणमान्य मौजूद रहेंगे। यह जानकारी गांव लहरिया से बातचीत के दौरान बेनी प्रसाद सिंह सोमवंशी महाविद्यालय भरोखन के प्रबंधक दयाभान सिंह (पप्पू सिंह) ने दिया है।

Related Articles

Back to top button