गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर शनिदेव धाम में उमड़ा जनसैलाब, 2100 दीपों से जगमगाया धाम
राष्ट्रीय परशुराम सेना की अगुवाई में मनाया गया दीपोत्सव, सायंकालीन महाआरती में शामिल हुए श्रद्धालु

गाँव लहरिया न्यूज़/प्रतापगढ़
गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर मंगलवार को जनपद के कुसफरा स्थित प्राचीन शनिदेव धाम दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। राष्ट्रीय परशुराम सेना की अगुवाई में आयोजित दीपोत्सव में सनातन धर्मावलंबियों का सैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर 2100 दीप जलाकर मां गंगा के अवतरण दिवस की पूर्व वेला में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।कार्यक्रम की शुरुआत सायंकाल मंदिर प्रांगण में दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला ने बताया कि गंगा दशहरा के दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। ऐसी मान्यता है कि इस दिन शनिदेव मंदिर पर दीपदान करना विशेष पुण्यदायी होता है।
मुख्य अतिथि के रूप में पधारे डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने मंदिर के महंत मंगलाचरण मिश्र की उपस्थिति में महाआरती में भाग लिया और आशीर्वाद प्राप्त किया। आरती के दौरान सम्पूर्ण वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो गया।इस भव्य आयोजन में प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, मंडल अध्यक्ष संजय शुक्ल, उपाध्यक्ष संतोष मिश्रा, जिलाध्यक्ष अनिल पांडेय, अवनीश पांडेय, अनुज मिश्र, धीरेंद्र प्रताप सिंह, अभिषेक अश्वनी, मनीष दुबे, दीपक चंद्रप्रकाश, विजय तिवारी, राजेशचंद्र दुबे, अन्नू तिवारी, अमित शुक्ल, रहेन्द्र शुक्ला, तरुण भट्ट, मनीष त्रिपाठी, अभिषेक सिंह, सोनू पांडेय, विपिन मिश्र, रवींद्र मिश्र समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।दीपोत्सव और महाआरती के इस आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता का संदेश भी दिया। भक्तों का उत्साह, समर्पण और व्यवस्था देखकर आयोजन को लेकर सभी ने संतोष व्यक्त किया।