भारतीय अखंडता के लिए चलाया जा रहा  ‘मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान : राकेश सिंह-ब्लॉक प्रमुख पट्टी 

गाँव लहरिया न्यूज/अतुल पुजारी

पट्टी /मेरी माटी-मेरा देश अभियान के जरिए भाजपा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के मुद्दे को धार देती नजर आ रही है। “मेरी माटी- मेरा देश” अभियान को भाजपाई निरंतर जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान कर रहे हैं, इसी क्रम में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रधान प्रतिनिधि सरसतपुर विनोद मिश्रा के नेतृत्व में उनके निज निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा “मेरा माटी मेरा देश” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, आपको बताते चले कि भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा शहर से लेकर गांव-गांव तक प्रत्येक घर की एक मुठ्ठी माटी कलश में एकत्रित की जा रही है। जिसके लिए प्रत्येक वार्ड में भाजपा कार्यकर्ताओं की टोली काम कर रही है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लाक प्रमुख पट्टी राकेश सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकोला राम आसरे शुक्ल,राम अकबाल सिंह, बबलू पांडे, मनोज श्रीवास्तव, संजय तिवारी, हरिहर प्रसाद तिवारी, बसंत लाल कोटेदार अंकित मिश्रा, शिवम मिश्रा, शुभम मिश्रा, सनी पटेल, अभिषेक पटेल सहित सैकड़ो ग्रामवासी उपस्थित रहें.

Related Articles

Back to top button