महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत आधा दर्जन बाइक सवार युवकों को दी गई कड़ी हिदायत

गाँव लहरिया न्यूज़/अमेठी

शनिवार को थाना संग्रामपुर क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत नारी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने सड़क पर तेज गति से मोटरसाइकिल चला रहे कम उम्र के युवकों को रोककर कड़ी हिदायत दी। अभियान का नेतृत्व थाना संग्रामपुर में तैनात महिला कांस्टेबल पुनीता ने किया।कांस्टेबल पुनीता ने बताया कि नारी सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें महिला पुलिसकर्मी सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं। उन्होंने बताया, “सड़क पर लापरवाहीपूर्वक बाइक चला रहे आधा दर्जन युवकों को रोका गया और उन्हें समझाया गया कि इस तरह की गतिविधियाँ न केवल स्वयं के लिए, बल्कि दूसरों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकती हैं।”इस अवसर पर पुलिस टीम ने संग्रामपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में जाकर छात्राओं को नारी सशक्तिकरण, आत्मरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।अभियान में महिला कांस्टेबल प्रीति कुशवाहा और पुनीता की सक्रिय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button