अंग वस्त्र देकर जरूरतमंदो का किया सम्मान

माता सावित्री देवी जन कल्याण सेवा समिति कनेवरा गौरा में आयोजित किया गया कार्यक्रम

गाँव लहरिया न्यूज़/प्रतापगढ़

जरूरतमंदो की सेवा करने का अवसर हर किसी व्यक्ति को नहीं मिलता है। गरीबो के हर दुःख सुख में खड़े रहना भी एक पुनीत कार्य है। विकास खंड गौरा के कनेवरा गांव में माता सावित्री देवी जन कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में अंग वस्त्र वितरण कार्यक्रम के दौरान आयोजक आशुतोष तिवारी ने कही। आसपास गांव के लगभग तीस गरीब महिलाओं को अंग वस्त्र भेंट किया अंग वस्त्र पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे।

उक्त मौके पर समिति के संरक्षक गोपाल तिवारी ने कहा कि यह पुनीत कार्य हम लोगों के जीवन में निरन्तर प्रयास रहेगा की चलता रहे। कोई भी गरीब कभी भी निराश न हों यह भरसक प्रयास होगा। वस्त्र वितरण के बाद प्राथमिक विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया इस मौके पर जय कुमार,विजय कुमार राम कैलाश तिवारी,सोनू सिंह रामफेर पांडे,नीरज पांडे, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेंद्र यादव, राजाराम प्रजापति, प्रधान अवध नारायण मौर्य सहित तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजाराम प्रजापति ने किया।

Related Articles

Back to top button