Eexclusive Interview: ”डरने की जरूरत नहीं है, अब मैं आ गया हूँ” शिवपाल सिंह यादव ने सपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश

50 से ज्यादा सीटों पर भाजपा को हराएंगे 

गाँव लहरिया न्यूज/प्रतापगढ़

लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र समाजवादी पार्टी ने कमर कस ली है। पार्टी अपने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के लिए लगतार प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर रही है और  कार्यकर्ताओं को भाजपा से मुकाबले के लिए तैयार कर रही है। प्रतापगढ़ जनपद में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के दौरान एम एल सी प्रत्यासी रहे विजय यादव के निज निवास आये सपा के वरिष्ठ नेता व राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव से बात की  गाँव लहरिया संवादाता ने । इस दौरान शिवपाल यादव पुराने रौ में नजर आए और बोले कि रामपुर के बाद सबसे अधिक मुकदमा प्रतापगढ़ में सपाइयों के ऊपर हुआ है लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं को डरने की जरूरत नहीं है, अब वह आ गए हैं। सपा का हर कार्यकर्ता लड़ाकू व संघर्षशील है। वह सड़क पर उतरेंगे तो भाजपा को रास्ता नजर नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि  भारतीय जनता पार्टी की सरकार कानून व्यवस्था के मामले में पूरी तरह असफल है।

50 से ज्यादा सीटों पर भाजपा को हराएंगे

गाँव लहरिया से बात-चीत के दौरान राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि 2024 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव में हम भारतीय जनता पार्टी को 50 से ज्यादा सीटों पर हारने जा रहे है। भाजपा की नीतियों से जनता परेशान है।जो भी सरकार कि आलोचना करता है सरकार उसके ऊपर फर्जी मुकदमें लाद कर उसको प्रताड़ित करने का कार्य करती है। और भी बहुत सारी बातें हुई देखें वीडियो …… 

 

 

Related Articles

Back to top button