बम-बम के जयघोष से गूंजा पट्टी चौक , जगत के पालनहार महादेव का हुआ दुग्धाभिषेक

गाँव लहरिया न्यूज/पट्टी
नगर में चल रहे शिव-शक्ति की उपासना के महापर्व के छठवे दिन रूद्राभिषेक पट्टी चौक स्थित शिव मन्दिर पर सम्पन्न हुआ जिसमे मुख्य यजमान राकेश जायसवाल और अंजनी जायसवाल रहे । अभिषेक का कार्यक्रम पुरोहित पंडित श्याम शंकर दूबे (राधे राधे) के सानिध्य में संपन्न हुआ।
प्रभु के दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त करने वालों में प्रमुख रूप से मुख्य रूप नगर अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल, आशा जायसवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, पूर्व नगर अध्यक्ष रामचरित्र वर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष जुग्गी लाल जायसवाल सजीवन सोनी, सत्यप्रकाश जायसवाल मुन्ना,पन्नालाल जायसवाल, राजकुमार वर्मा,अखिलेश तिवारी, सुनील तिवारी,उत्तम सिंह’बबलू’,मानवेंद्र प्रताप सिंह माना, मृत्युंजय सिंह, प्रिंस बरनवाल, प्रमोद खण्डेलवाल, रामतीर्थ बरनवाल,राम चरित्र वर्मा, रामू जायसवाल,मनोज गोस्वामी,अशोक श्रीवास्तव, रमाशंकर जायसवाल, रमेश चंद्र सोनी, अम्बरीष प्रजापति,दीपक सोनी,अमित कुमार जैन,आईटी प्रमुख आलोक सोनी, डॉ डीएस वर्मा, डॉ अखिलेश जायसवाल, सुरेश जायसवाल,तनुज जायसवाल,किशन जायसवाल, अंजनी मोदनवाल,संजय श्रीवास्तव, अमित जयसवाल, रीपू जायसवाल, रामशंकर जायसवाल, पुनीत जैन, सूरज गुप्ता, शेरू जायसवाल, संतोष वर्मा, मोनू सोनी, विजय सोनी, संजय सोनी, दीपक सोनी, कल्लू गुप्ता, अब्बास नेता, सुधीर श्रीवास्तव ,गोलू श्रीवास्तव समेत पट्टी नगर क्षेत्र के भक्तगण मौजूद रहे।
आज होने वाले कार्यक्रम की सूचना
इक्क्कीस दिवसीय शिवशक्ति आराधना के सातवें दिन का रूद्राभिषेक पूजन मेला ग्राउण्ड स्थित प्राचीन शिव मन्दिर पर होगा जहां पर मुख्य यजमान के रूप में दीपक सोनी, आनन्द शुक्ला और शिवप्रसाद सोनी के ज्येष्ठ पुत्र रहेंगे।