केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने नई हवेली दुल्हन को दी मुहं दिखाई

उत्तर प्रदेश के अमेठी से सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का जन संवाद कार्यक्रम बना रहा चर्चा का विषय

गाँव लहरिया न्यूज / अमेठी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर हैं, जहां वो लगातार जन संवाद यात्रा के तहत अमेठी की जनता से रूबरू हो रही हैं, साथ ही उनकी समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर रहीं हैं, वहीं आज दौरे के दूसरे दिन स्मृति ईरानी अमेठी ब्लॉक के पीठी पुर गांव पहुंची थीं, गांव में एक नई नवेली दुल्हन घूंघट में स्मृति इरानी ईरानी से मिलने पहुंची, स्मृति ईरानी ने घूंघट में दुल्हन को देखा तो उसे अपने पास बुलाकर मुंह दिखाई की और शगुन के रूप में रुपये दिए। अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस दुल्हन को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास देने का इंतजाम किया जाए,

इस दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने नई नवेली दुल्हन को मुंह दिखाई में अपना आशीर्वाद दिया और शगुन के तौर पर आवास दिया, दरअसल, ये दुल्हन जनसंवाद कार्यक्रम में अपनी कोई फरियाद लेकर आई थी, इस पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हर संभव मदद का भरोसा दिया। उधर, केंद्रीय मंत्री से मिले स्नेह और प्रेम से दुल्हन खुश नजर आई,

Related Articles

Back to top button