राष्ट्रीय परशुराम सेना का विस्तार, दर्जनभर पदाधिकारियों का हुआ मनोनयन

गाँव लहरिया न्यूज़/प्रतापगढ़

राष्ट्रीय परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला के नेतृत्व में कचहरी परिसर में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने ब्राह्मण समाज की वर्तमान परिस्थितियों पर चर्चा की और हाल के दिनों में समाज को लक्षित कर की गई घटनाओं पर आक्रोश व्यक्त किया। संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए आगामी रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता गंगा शरण त्रिपाठी को प्रयागराज मंडल सचिव, राज विद्रोही को प्रदेश प्रवक्ता और आशीष शुक्ला को जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। नए पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें बधाई दी गई।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक तिवारी (एडवोकेट), मंडल अध्यक्ष प्रयागराज संजय शुक्ला, जिलाध्यक्ष अनिल पांडेय (एडवोकेट), गुड्डू शुक्ला, विनोद पांडेय, मनीष दुबे, राजीव मिश्रा, राजेश चंद दुबे, पवन मिश्र, अमित सिंह, धर्मराज सिंह, लल्लू बाली (एडवोकेट), अनुराग त्रिपाठी, नवीन पांडेय, विपिन मिश्र, अनूप पांडेय, अनिल तिवारी सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button