प्रतापगढ़ में संगठन को नई ऊर्जा, कांग्रेस ने घोषित की जिला कार्यकारिणी
नई कार्यकारिणी में महिलाओं को 20% भागीदारी, सभी वर्गों को मिला प्रतिनिधित्व

गाँव लहरिया न्यूज़/प्रतापगढ़
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ की नई कार्यकारिणी में महिलाओं को 20 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देकर कांग्रेस ने सामाजिक समरसता और समावेशी नेतृत्व का संदेश दिया है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के विजन के अनुसार सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के प्रस्ताव पर भेजे गए नामों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मंजूरी देते हुए कुल 90 पदाधिकारियों की नई कार्यकारिणी घोषित की है।इस नई कार्यकारिणी में सामाजिक संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है।नई कार्यकारिणी में मिली जिम्मेदारियों को लेकर सभी पदाधिकारियों में उत्साह है। पदभार ग्रहण करने के बाद सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी, सीएलपी लीडर आराधना मिश्रा ‘मोना’ एवं जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प दोहराया।