मेला ग्राउंड में तड़प रही गाय का गौ गठबंधन के राष्ट्रीय संयोजक राजा सक्षम सिंह योगी ने कराया उपचार

पट्टी में बनवाऊंगा गौशाला : राजा सक्षम सिंह 

गाँव लहरिया न्यूज़/पट्टी

ख़बर सुबह 7 बजे की है नगर के एक व्यक्ति ने मेला ग्राउंड में तड़प रही एक ज़ख्मी गाय को देखा और उन्होंने इसकी जानकारी तुरंत नगर पंचायत अध्यक्ष को दी परंतु उन्होंने ईद के कार्यक्रम में व्यस्त होने का हवाला देते हुए बात को टाल दिया। व्यक्ति ने फिर ने फिर पट्टी के सक्रिय युवा नेता और गौ गठबंधन के राष्ट्रिय संयोंजक राजा सक्षम सिंह योगी को बताया। जानकारी मिलते ही राजा योगी ने तत्काल प्रभाव से पशु चिलित्सालय के चिकित्सक को भेज कर उपचार कराया और जब तक गौ माता स्वस्थ नहीं हो जाती तब तक लगातार उनका इलाज करवाने का आश्वाशन दिया।उपचार के लिए मौक़े पर पट्टी पशु चिकित्सालय से सक्षम योगी के कहने पर आनंद तिवारी पहुँचे थे।

पट्टी में बनवाऊंगा गौशाला : राजा सक्षम सिंह

गाँव लहरिया से बात करते हुए राजा सक्षम योगी ने बताया की गौ माता हमारे धर्म की मूल स्तंभ है, और गाय बचेगी तभी देश बचेगा। हमारे शास्त्रों के अनुसार गऊ माता भगवती स्वरूप है, हमने तो अपना जीवन ही गौ माता को समर्पित कर दिया है और इनकी सेवा करने का अवसर हम सब के लिए परम सौभाग्य है ।हम हमारे परम आदरणीय पूर्व मंत्री बाबा जी,पट्टी के प्रतिष्ठित व्यापारियो, संभ्रांत लोगो, ब्लॉक प्रमुख एवं नगर पंचायत अध्यक्ष व अन्य जनप्रतिनिध्यों से आग्रह करते है कि सबके सहयोग से पट्टी नगर में एक गौ सेवालय (गऊ सेवाधाम) का निर्माण कराया जाये जिसमें एक साथ 1100 गायों की सेवा हो सके। जिससे गऊ सेवा का परम सौभाग्य एवं पुण्य पट्टी के लोग प्राप्त कर सके ।

Related Articles

Back to top button