टीकरमाफी आश्रम में बनेगा भव्य लक्ष्मी नारायण मंदिर, स्वामी ब्रह्मचारी महाराज ने किया नींव पूजन

गाँव लहरिया न्यूज़/अमेठी

अमेठी जिले के प्रतिष्ठित बाबा परमहंस स्वामी महाराज टीकरमाफी आश्रम में आज एक भव्य लक्ष्मी नारायण मंदिर के निर्माण की शुरुआत विधिवत नींव पूजन के साथ की गई। इस शुभ अवसर पर आश्रम के प्रमुख स्वामी ब्रह्मचारी महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का आरंभ किया।स्वामी ब्रह्मचारी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि आश्रम परिसर में भगवान श्रीहरि विष्णु और माता लक्ष्मी का एक भव्य मंदिर निर्माणाधीन है। उन्होंने कहा कि “कुछ ही समय में क्षेत्रवासियों को भगवान लक्ष्मी-नारायण के दर्शन और उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा। यह मंदिर पूरे क्षेत्र के लिए श्रद्धा और भक्ति का केन्द्र बनेगा।”

स्वामी जी ने आगे बताया कि यह मंदिर टीकरमाफी आश्रम की ओर से जनसहयोग से निर्मित किया जा रहा है और इसका उद्देश्य न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करना है, बल्कि समाज में आध्यात्मिक जागरूकता को भी बढ़ावा देना है।पूरे नींव पूजन कार्यक्रम में श्रद्धालुओं, ग्रामीणों और आश्रम से जुड़े भक्तों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। पूजा-पाठ के बाद प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button