गंगा दशहरा पर एकल अभियान द्वारा नदी पूजन कार्यक्रम आयोजित

गांव लहरिया न्यूज़/प्रतापगढ़
गंगा दशहरा एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिनांक 05 जून 2025 को एकल अभियान के तत्वावधान में प्रतापगढ़ स्थित मां बेल्हा देवी घाट पर नदी पूजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में अंचल उपाध्यक्ष मनीष रावत ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधिपूर्वक नदी पूजन किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं जलस्रोतों के प्रति जनजागरूकता का संदेश भी दिया गया।सम्भाग अभियान प्रमुख विष्णुपति ने बताया कि एकल अभियान द्वारा पूरे देशभर में आज के दिन नदी पूजन के साथ-साथ विचार गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आम जनमानस को प्रकृति से जोड़ना और पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण मिल सके।कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षा अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, सम्भाग प्रशिक्षण प्रमुख राजेन्द्र कुमार, सम्भाग महिला प्रमुख प्रतीक्षा कटियार, अंचल अभियान प्रमुख रामबहादुर, अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रशिक्षक कृष्णमूरत सिंह, अंचल गतिविधि प्रमुख प्रिन्स बरनवाल, अनिल वर्मा, मनोज सिंह, कुलदीप तिवारी, रजनी सरोज, शोभा भारती, नन्दिनी पाण्डेय, रामसुख वर्मा, सुभाषचन्द्र मौर्य, प्रमोद कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में एकल विद्यालय के आचार्य भाई-बहन उपस्थित रहे।कार्यक्रम में नदी संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय चेतना को लेकर प्रेरक वक्तव्यों के साथ शपथ भी दिलाई गई। उपस्थित जनों ने एक स्वर में प्रकृति एवं नदियों की रक्षा का संकल्प लिया।