अंतू थाना क्षेत्र के मवई कला गांव में गोलीबारी, रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप

गाँव लहरिया न्यूज़ /प्रतापगढ़।

अंतू थाना क्षेत्र के मवई कला गांव में शनिवार को रास्ते के पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सूचना के अनुसार, दो पक्षों के बीच चले विवाद में एक पक्ष द्वारा खुलेआम गोलियां चलाई जा रही हैं, जिससे गांव में दहशत का माहौल है।घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा गांव गूंज उठा और ग्रामीण भयभीत होकर घरों में दुबक गए। यह वारदात क्षेत्र में बढ़ते वर्चस्व संघर्ष की ओर भी इशारा कर रही है।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, विवाद लंबे समय से चला आ रहा था जो शनिवार को अचानक उग्र हो गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल मौके पर रवाना हो गया है और स्थिति पर नियंत्रण पाने की कोशिश की जा रही है।फिलहाल किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस प्रशासन ने शांति बहाल करने की अपील की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

Related Articles

Back to top button