गंगेहटी में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन — “गांव चलो अभियान” के तहत घर-घर जनसंपर्क, सरकार की योजनाओं का बुलंद संदेश

भाजपा नेता विनोद पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भारी हुंकार

गाँव लहरिया न्यूज़/पट्टी

भारतीय जनता पार्टी का “गांव चलो अभियान” अब गांव-गांव में जनसैलाब बन चुका है। इसी क्रम में शुक्रवार को नारायणपुर मंडल के ग्राम गंगेहटी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया। घर-घर जाकर उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और प्रचार पत्रक वितरित किए गए। अभियान का नेतृत्व  विनोद पांडेय ने किया, जो कैबिनेट मंत्री माननीय राजेंद्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह’ के प्रतिनिधि हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ गांव की हर गली में पहुंचकर जनता से सीधा संवाद किया और सरकार की योजनाओं की जमीनी सफलता की मिसालें प्रस्तुत कीं।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता अभियान में कंधे से कंधा मिलाकर जुटे। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि भाजपा की नीतियाँ अब केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि गांवों में बदलाव की सच्ची तस्वीर हैं।कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेताओं ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि “जो लोग जनता को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें जनता आगामी चुनाव में करारा जवाब देगी।”गांववासियों ने भी भाजपा प्रतिनिधियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया और सरकार की योजनाओं से हो रहे लाभ को साझा किया।

Related Articles

Back to top button