अशोक जायसवाल बने निकाय अध्यक्ष संघ के जिला अध्यक्ष

स्वप्निल कुमार ने प्रमाण पत्र सौंपकर की घोषणा

गाँव लहरिया न्यूज़/पट्टी

नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल को स्थानीय निकाय अध्यक्ष एसोसिएशन (उत्तर प्रदेश) का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह घोषणा संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी स्वप्निल कुमार द्वारा की गई। उन्होंने अशोक जायसवाल को प्रमाण पत्र सौंपकर नियुक्ति की औपचारिक संस्तुति की।

इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई दी और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं प्रकट कीं।बधाई देने वालों में ठेकेदार दिनेश बहादुर सिंह, बजरंग दल जिला संयोजक प्रिंस बरनवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेशचंद्र सोनी, मनोज खंडेलवाल, सभासद प्रतिनिधि सजीवन सोनी, गौरव श्रीवास्तव, राजेश पांडेय एवं राजीव प्रताप सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे।स्थानीय लोगों ने श्री जायसवाल को नई जिम्मेदारी मिलने पर हर्ष व्यक्त किया और आशा जताई कि वे नगर हित में प्रभावी भूमिका निभाएंगे।

Related Articles

Back to top button