एसपी प्रतापगढ़ द्वारा पुलिस कर्मियों को किया गया सम्मानित

थाना पट्टी से मु0आरक्षी विनोद सिंह और मु0आरक्षी उधम सिंह को किया गया सम्मानित

गाँव लहरिया न्यूज़/प्रतापगढ़

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़, डॉ. अनिल कुमार ने अदम्य साहस और उत्कृष्ट कार्य के लिए जिले के चार पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इन पुलिसकर्मियों ने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी सुनिश्चित की, जिसके लिए उन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ।सम्मानित पुलिसकर्मियों में थाना पट्टी से मु0आरक्षी विनोद सिंह और मु0आरक्षी उधम सिंह तथा थाना रानीगंज से आरक्षी योगेन्द्र सिंह और आरक्षी रुद्रांश चौबे शामिल हैं। इन सभी ने “गैंगस्टर एक्ट के शातिर अभियुक्तों की त्वरित गिरफ्तारी” कर जिले में कानून और व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

एसपी डॉ. अनिल कुमार ने सभी पुलिसकर्मियों को उनके साहसपूर्ण कार्यों के लिए सराहा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने इन पुलिसकर्मियों को इसी निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ आगे भी कार्य करने के लिए प्रेरित किया।इस सम्मान समारोह ने पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाया और उन्हें अपने कर्तव्य को पूरी निष्ठा और साहस के साथ निभाने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Back to top button