भाजपा मंडल संग्रामपुर में अध्यक्ष सहित 16 पदाधिकारियों की नई टीम घोषित

गाँव लहरिया न्यूज़/अमेठी

भारतीय जनता पार्टी संग्रामपुर मंडल की बैठक रविवार को रणंजय इण्टर कॉलेज, ठेंगहा में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला द्वारा संगठनात्मक टीम का विस्तार करते हुए कुल 16 पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा की गई।बैठक में संग्रामपुर भाजपा प्रभारी देव प्रकाश पाण्डेय, वरिष्ठ नेता वृन्देश्वरी द्विवेदी और पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रकेश यादव की मौजूदगी रही। मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि टीम में सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए 7 सामान्य वर्ग, 6 पिछड़ा वर्ग, और 3 अनुसूचित जाति के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। संगठन में दो वर्तमान महिला प्रधान को भी स्थान दिया गया है, जिससे महिलाओं की भागीदारी को मजबूती मिली है।

 

नए पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है:

🔸 मंडल उपाध्यक्ष – शंकर सिंह परिहार, कन्हैया लाल पाण्डेय, माधुरी रजक, बद्री सोनी, सुनील मौर्य, अनल जीत कोरी

🔸 महामंत्री – आलोक तिवारी (पुनः चयनित), आनंद यादव (नया चेहरा)

🔸 मंडल मंत्री – आयुषी पाण्डेय, विक्रम कोरी, गुड़िया चौरसिया, कपिल देव वर्मा, राम सिंह, प्रवीण यादव

🔸 कोषाध्यक्ष – महाराज मिश्र

मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि “यह टीम संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करेगी। पार्टी पहले से सशक्त थी, लेकिन अब नए उत्साह और नए चेहरों के साथ एक नई दिशा मिलेगी।”

Related Articles

Back to top button