फालोअप : युवक की हत्या में चार दोस्त नामजद

चांदा पुलिस ने मृतक के चार दोस्तों के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

गाँव लहरिया न्यूज़ / ढकवा फालोअप

सुल्तानपुर जिले कोइरीपुर रेलवे स्टेशन के करीब सिहौली गांव में बुधवार रात युवक की गोली मार कर हत्या के मामले में चांदा पुलिस ने उसके चार दोस्तों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सुल्तानपुर के चाँदा थाने की पुलिस ने गुरुवार को घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। आसपुर देवसरा के रामगंज का रहने वाला सुशील कुमार यादव बुधवार रात करीब आठ बजे अपने दोस्त अंकुर यादव,अमित यादव निवासी रामगंज व नचरौला के नीरज यादव उर्फ़ सीडी के साथ कोइरीपुर रेलवे स्टेशन के पास गया था। वह 200 मीटर दूर खेत में गया तो उसे गोली मार दी गई। सुशील ने अंकुर को फोन कर बताया कि उसे अंधेरे में किसी ने गोली मार दी है। इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सुशील यादव ने आसपुर देवसरा के ही बिझला गांव की युवती से प्रेम विवाह किया था। सुशील के भाई अनिल यादव ने टीरु यादव, सन्जे यादव व गुड्डू यादव निवासी बिझला, नीरज यादव उर्फ सीडी निवासी ग्राम नचरौला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। इसमें सुशील की ससुराल के लोग भी आरोपित हैं। गुरुवार सुबह चांदा पुलिस ने फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉयड बुलाकर कर निरीक्षण कराया है।

 प्रेम विवाह के बाद से चल रही थीं रंजिश

कोइरीपुर रेलवे स्टेशन के करीब बुधवार शाम मारे गए रामगंज निवासी सुशील कुमार यादव ने दो वर्ष पूर्व बिझला गांव की युवती से प्रेम विवाह कर लिया था। तब से उनके बीच रंजिश चली आ रही थी। वहीं कुछ लोग हत्या को गांजा तस्करी से भी जोड़ रहे हैं। सुशील कुमार यादव अयोध्या में 37 किलो गांजा के साथ पकड़ा गया था। अभी कुछ महीने पहले अयोध्या जेल से छूट कर आया था। इस समय गुजरात में रहता था। मुकदमे में पेशी के कारण घर आया था उसके खिलाफ आसपुर देवसरा थाने में भी एक मुकदमा दर्ज था।

सम्बंधित खबर ………..

शौच के लिए निकले युवक की सीने में गोली मारकर हत्या

Related Articles

Back to top button