शौच के लिए निकले युवक की सीने में गोली मारकर हत्या

सुल्तानपुर के चांदा थाना क्षेत्र के सिंहौली में हुई वारदात, पुलिस कर रही छानबीन

गाँव लहरिया न्यूज़ / ढकवा

आसपुर  देवसरा थाना क्षेत्र के रामगंज के रहने वाले सुशील यादव की बुधवार की रात सुल्तानपुर की सीमा में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह घर से शौच के लिए निकला था। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन की । रामगंज निवासी सुशील यादव पिता की मौत के बाद परिवार के गुजर बसर के लिए गुजरात में निजी कंपनी में नौकरी करता था। वह 25 जनवरी को घर आया था। उसे दो फरवरी को वापस जाना था। बुधवार की रात लगभग सवा सात बजे शौच के लिए घर से निकला। रामगंज की सीमा पर सुल्तानपुर जनपद के चांदा थाना क्षेत्र के सिंहौली गांव के करीब की सीमा पर अज्ञात लोगों ने उसे गोली मार दी। गोली उसके सीने में लगी। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकले। जानकारी मिलने पर सुशील के चचेरे भाई उसे लेकर अमरगढ़ सीएचसी पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाइयो व एक बहन में सबसे छोटा था आसपुर देवसरा थाना अध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि घटनास्थल सुल्तानपुर जनपद की सीमा में है घटना की जांच की जा रही है वही देर रात मृतक के भाई ने चाँदा थाने में चार लोगों के खिलाफ लिखित तहरीर देकर घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है

Related Articles

Back to top button