संविधान बचाओ रैली में गरजे कांग्रेस नेता, कहा- भाजपा संविधान को खत्म करने का कर रही प्रयास

गाँव लहरिया न्यूज़/प्रतापगढ़

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित “संविधान बचाओ रैली” में कांग्रेस सेवादल की प्रदेश प्रभारी कल्पना भटनागर ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार संविधान को कमजोर करने का षड्यंत्र कर रही है, जिसे कांग्रेस कार्यकर्ता कभी सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि गांव-गांव जाकर लोगों को संविधान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा।रैली में कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रमोद पाण्डेय, प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी, व जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी समेत कई नेताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की।कार्यक्रम के अंत में अम्बेडकर चौराहे पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई व राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ।इस अवसर पर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button