सांसद ने बढ़ाया कार्यकर्ताओं का हौसला, मतदाताओं से वोट देकर ‘अशोक जायसवाल’ को जिताने की अपील

पट्टी नगर निकाय चुनाव हेतु भाजपा के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की बैठक हुई संपन्न

अंकित पाण्डेय/गाँव लहरिया न्यूज

निजी कारणों से नहीं पहुँचे मोती सिंह प्रतिनिधि विनोद पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं को दिया उनका सन्देश

पट्टी नगर पंचायत निकाय चुनाव में जीत हासिल करने हेतु भाजपा ने कमर कस ली है.जहाँ एक तरह प्रत्यासी अशोक जायसवाल लगातार क्षेत्र में सम्पर्क कार्य में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ आज पार्टी पदाधिकारियों ने भी भाजपा को जिताने का लिया संकल्प.
पट्टी नगर पंचायत निकाय चुनाव  के मद्देनज़र  भाजपा कार्यालय पर सभी मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक बैठक बुलाई गई थी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा पर्यवेक्षक, सांसद संगम लाल गुप्ता, निवर्तमान भाजपा के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह के प्रतिनिधि विनोद पांडे, जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, ठाकुर चन्द्रकेश सिंह, जीतेन्द्र सिंह, शिव कुमार वर्मा,सतीश सिंह,बिपिन सिंह, राना सिंह, डॉक्टर शोभनाथ सिंह, अरविन्द सिंह, डॉक्टर के एल विश्वकर्मा, बेलखनाथ धाम प्रभारी वेद प्रकाश सिंह, राजेश उमरवैश्य जिला पंचायत सदस्य पूनम इन्सान, मंडल अध्यक्ष लवलेश पांडे, रामचरित्र वर्मा, बेलखरनाथ धाम पूर्व जिला पंचायत सदस्य पंकज कुमार सिंह, पप्पू गुप्ता, बुदुल सिंह, समेत कई भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे.

Related Articles

Back to top button