अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के महिला प्रकोष्ठ की बैठक हुई संपन्न

गाँव लहरिया न्यूज़/प्रतापगढ़

नारी शक्ति से ही समाज में संस्कार सभ्यता का विस्तार होना संभव है। समाज को आगे ले जाने में नारी शक्ति का अहम योगदान रहा है। हर नारी शक्ति को रानी लक्ष्मीबाई रानी होलकर बाई रानी पद्मावती को अपना आदर्श मानना चाहिए और नारी शक्ति से ही संस्कार का विस्तार होना संभव है। आजकल समाज में लव जिहाद जैसे मामले जो बढ़ रहे हैं इसमें नारी शक्ति को आगे आना पड़ेगा और नारी शक्ति से के माध्यम से ही लव जिहाद जैसी घटनाओं को रोका जा सकता है।

बैठक में उपस्थित विभाग प्रचारक मनोज जिला अध्यक्ष विमल सिंह, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष रविंद्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, राष्ट्रीय बजरंग दल जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रभात उमर वैश्य,बजरंग दल जिला अध्यक्ष धीरेंद्र शर्मा,ज्ञानेंद्र, उपस्थित रहे. बैठक में राष्ट्रीय महिला परिषद का गठन किया गया जिसमें सुधा दुबे नगर अध्यक्ष,पूनम को प्रखंड सदर मंत्री, नीलम मिश्रा, प्रखंड मांधाता मंत्री आकाश मिश्रा,नगर मंत्री शुभम तिवारी, नगर उपाध्यक्ष बजरंग दल, दुर्गेश नगर अध्यक्ष बजरंग दल की घोषणा हुई।

Related Articles

Back to top button