बेलखरनाथ धाम भाजपा मंडल के किसान मोर्चा के अध्यक्ष बने ‘सुरेन्द्र कुमार उर्फ साधू शुक्ला’

बाबा बेलखरनाथ धाम/ दीवानगंज बाजार में स्थित भाजपा कार्यालय पर बुधवार को मंडल अध्यक्ष लवलेश पांडे की अध्यक्षता में कार्यसमिति की बैठक, सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि रहें जिला महामंत्री, किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य पूनम इन्सान रहीं। इस अवसर पर बाबा बेलखरनाथ धाम भाजपा मंडल के भाजपा किसान मोर्चा से सुरेन्द्र उर्फ साधू, दलित पिछड़ा से विजय सरोज, ओबीसी से दिनेश गुप्ता को बैठक में सर्वसम्मति से अलग-अलग कार्य समिति का मंडल अध्यक्ष चुना गया। इसी क्रम में किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष बाबा बेलखरनाथ के सुरेंद्र कुमार शुक्ल ने अपने कार्यकारिणी में नन्द गोपाल मिश्र,नीरज मिश्रा, को उपाध्यक्ष,विमल तिवारी, उमेश मिश्र को महामंत्री, निखिल पांडे,मोनू मिश्र को मंडल मंत्री,वीर सिंह को कोषाध्यक्ष के पद पर सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित कर नियुक्त किया गया है। इस दौरान भाजपा मंडल बेलखनाथ धाम के अलग-अलग चुने गए चारों अध्यक्षों ने अपने ब्लाक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का गठन कर भाजपा पार्टी को मजबूती बल प्रदान व पार्टी के दिशा निर्देशन में दृढ़ संकल्प कृत है। सभी चुनें गए कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने कहा कि जो भी मुझे पार्टी द्वारा दिशा निर्देश जारी किया जाएगा व जो पद की जिम्मेदारी मुझे सौंपा गया है तन मन धन से निर्वहन करते रहेंगे। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष लवलेश पांडे, सेक्टर संयोजक मंडल मंत्री बडकऊ तिवारी, महामंत्री हनुमान तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा, गिरिजा शंकर त्रिपाठी, सेक्टर संयोजक शुशील मिश्र, बब्बू पांडे, धर्मेंद्र सिंह महामंत्री अखिलेश मिश्रा, शुशील मिश्र, विजली सिंह ,आदि सैकड़ों वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्तागण मौजूद रहे।