एक्शन में रानीगंज पुलिस: मनचले को मुठभेड़ में मारी गोली ….किया गिरफ्तार

रानीगंज में कोचिंग जा रही छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने और मारपीट कर घायल करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है

गाँव लहरिया न्यूज/डेस्क

रानीगंज में कोचिंग जा रही छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने और मारपीट कर घायल करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी थी। घटना को लेकर इलाके में काफी आक्रोश फैल गया था। बड़ी संख्या में लड़कियों ने कोचिंग जाना छोड़ दिया था। शनिवार को हरिहरगंज बाजार के लोगों ने दुकानें बंद कर घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।

आपको बता दें कि वृहस्पतिवार की सुबह करीब 6 बजे रानीगंज थाना क्षेत्र के संडौरा गांव में घर से साइकिल चलाकर कोचिंग के लिए निकली छात्रा के साथ रानीगंज कस्बा के पास उसके साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया गया। छात्रा की बहादुरी के आगे शोहदे अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके शोहदों  से जूझने में वह घायल हो गई थी।

पुलिस की सतर्कता से घटना के 84 घंटे के भीतर आरोपी हुआ गिरफ्तार

कोचिंग जा रही छात्रा के साथ सूनसान स्थान पर छेड़खानी और दुष्कर्म का प्रयास करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हो गया। उसके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी फरार चल रहा था। रविवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान संडौरा की बाग में आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से आरोपी संजय गौतम पुत्र कन्हैयालाल निवासी संडौरा थाना रानीगंज घायल हो गया। उपचार के लिए उसे स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। छात्रा को पीटकर दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी संजय गौतम को पुलिस ने 84 घंटे के अंदर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया इस बात को लेकर हर कोई रानीगंज पुलिस की तारीफ कर रहा है।

Related Articles

Back to top button