सुखवा दुबौली गाँव में महाष्टमी पर मची-धूम भक्तों ने झूम कर मनाया पर्व

गाँव लहरिया न्यूज/पट्टी

सुखवा दुबौली गाँव में शारदीय नवरात्र के महाष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित भक्ति नृत्य मंचन आकर्षण का केंद्र बना रहा। पंडालो की सजावट, सड़क पर रोशनी से सजे आकर्षक लाईटो के मध्य कलाकार देवताओं के नृत्य चरित्र से बच्चों को अपनी ओर आकर्षित करते रहे। श्री श्री नव दुर्गा पूजा समिति दुबौली सुखऊ देनवा बडारी में आयोजित झांकी देख लोग मंत्रमुग्ध दिखे। नृत्य संगीत के अतिरिक्त पूजा पंडालों में दर्शन पूजन के लिए भीड़ जुटी रही। पंडालों में देवी गीतों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं। पंडालों में भक्तों ने माता के अलौकिक रूप का दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा समिति के आयोजक राजेश कुमार एवं कडेदीन बिन्द व्यवस्थापक रामचंद्र बिन्द , सुनील कुमार बिन्द, मनोज कुमार सरोज, लोकनाथ सरोज, रमेश कुमार सरोज, सतनाम विश्वकर्मा, राजकुमार यादव, अर्जुन गौड़ एवं समस्त ग्रामवासी शक्ति उपासना के साक्ष्य रहे |

Related Articles

Back to top button