भाजपा प्रत्यासी अशोक जायसवाल के पक्ष में माहौल बनाने को सांसद संग पट्टी आयेंगे मोती सिंह

अंकित पाण्डेय/गाँव लहरिया न्यूज
पट्टी/ निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्यासी अशोक जायसवाल के समर्थन में आज पट्टी में राजनीतिक मंच सजेगा. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सांसद संगम लाल गुप्ता और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह आज पट्टी में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे. सूत्रों ने बताया की दिन में 1:00 बजे भाजपा के चुनाव कार्यालय पर नगर पंचायत पट्टी में होने वाले चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी अशोक जयसवालके समर्थन में मंडल के वरिष्ठ जनों से वार्ता करेंगे और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे.