अर्जुनपुर गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सुनने पहुंचे राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह

आचार्य शांतनु जी महराज सुना रहे है श्रीमद्भागवत कथा

गाँव लहरिया न्यूज/प्रतापगढ़ 

क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कथा सुनने के लिए राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह भी शामिल हुए। कथा को आगे बढ़ाते हुए आचार्य शांतनु ने बताया कि मानव रूपी जीवन बार-बार नहीं मिलता है, इसलिए इस कलयुग में दया, धर्म व भगवान का स्मरण करते रहना चाहिए। भक्ति में दिखावे का भाव नहीं होना चाहिए।आचार्य ने इसका महत्व समझाते हुए कहा कि भगवान की भक्ति में मनुष्य को अधिक से अधिक समय लगाना चाहिए। यही एक रास्ता है जिससे मनुष्य को सारे दुख व पाप से मुक्ति मिला करती है। उन्होंने ध्रुव चरित्र का वर्णन भी किया।

कथा में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने भागवत भगवान का आशीर्वाद लेकर जनकल्याण की कामना की। मुख्य यजमान जगदीश बहादुर सिंह व शांति सिंह ने मंत्री का स्वागत किया। कथा का संयोजन पूर्व प्रमुख रमेश प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर नागेश प्रताप सिंह, दिनेश सिंह, उमेश प्रताप, प्रमोद, महेंद्र प्रताप सिंह, विनोद सिंह और सुरेश सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button