लाल बहादुर पासी को बनाया गया सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

गाँव लहरिया न्यूज/अंकित पाण्डेय

आसपुर देवसरा के पूर्व ब्लाक प्रमुख लाल बहादुर पासी को समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने पर समर्थकों तथा पार्टी के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

प्रतापगढ़ में समाजवादी पार्टी जिला उपाध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके पूर्व ब्लाक प्रमुख लाल बहादुर पासी को यह जिम्मेदारी पार्टी में उनकी सक्रियता के कारण मिली है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संस्तुति पर उन्हें समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस संबंध में लाल बहादुर पासी से बात करने पर उन्होंने कहा कि पार्टी के माननीय अध्यक्ष जी निर्देश पर उन्हें जो भी जिम्मेदारी मिली है वह उसका बाखूबी निर्वहन करेंगे उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी समर्थको को धन्यवाद और आभार प्रकट किया।

Related Articles

Back to top button